भाषा एक साधन है जिसके द्वारा हम अपने विचारों भावों का आदान-प्रदान करते हैं और दूसरे की भावनाओं को समझ लेते हैं। भाषा हमारी अभिव्यक्ति का माध्यम है। भाषा शब्द संस्कृत भाषा के भाष धातु से बना हुआ है इसका अर्थ होता है बोलना इस प्रकार इसका सामान्य अर्थ है अपने विचारों या भावों को प्रकट करना।परिभाषा :- डाॅ बाबूराम सक्सेना के अनुसार,”जिन ध्वनि चिन्हों द्वारा मनुष्य परस्पर विचार विनिमय करता है उनको समिष्ट रूप से भाषा कहते हैं”हेनरी स्वीट के अनुसार,”जिन व्यक्त ध्वनियों द्वारा विचारों की अभिव्यक्ति होती है उसे भाषा कहते हैं”
भाषा के मुख्य सिद्धांत भाषा(Theory of language in Hindi) के मुख्य सिद्धांतों का वर्णन इस प्रकार से है:-
1. ईश्वरीय उपहार सिद्धांत (Divine Gift Theory)
2. हस्तक्षेप सिद्धांत
3. डिग-डाॅग सिद्धांत
4. Yo-He-Ho सिद्धांत
5. Sing Song सिद्धांत
6. Tata Theory
7. Bubble lucky Theory
8. The contact Theory
9. Ting And Tie Theory
1. ईश्वरीय उपहार सिद्धांत (Divine Gift Theory) :– इस सिद्धांत की यह मान्यता है भाषा ईश्वर द्वारा मनुष्य को दिया गया उपहार है जिसकी सहायता से मनुष्य अपनी भावनाओं विचारों का आदान प्रदान कर पाता है।
2. हस्तक्षेप सिद्धांत :- इस सिद्धांत के अनुसार मनुष्य ने जब धरती पर जन्म लिया तब अपने जैसों के साथ समूह में रहने लगा। वह दुख, दर्द, रोना महसूस करने लगा। अपनी दर्द आऊच, हैरानी ओह को बताने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया। और उन्ही शब्दों से भाषा की उत्पत्ति होनी शुरू हुई।
3. डिग-डाॅग सिद्धांत :- इस सिद्धांत के समर्थक प्लेटो और पाइथागोरस दोनों दार्शनिक थे। इस सिद्धांत के समर्थकों ने माना कि जब मनुष्य धरती पर आया वह सबसे पहले कुत्ते से मिला। कि जो आवाजें दुनिया से तालमेल मिलाती थी। उन आवाजों से भाषा की उत्पत्ति होनी शुरू हुई।
4. Yo-He-Ho सिद्धांत :- इस सिद्धांत के अनुसार भाषा की उत्पत्ति लयबद्ध राग से हुई है जिस समय मनुष्य भारी भरकम काम करता था उस काम को करते समय मनुष्य जोर लगाता था उस समय जो आवाजें निकलती थी और थकान महसूस होने के बाद दर्द होता था उस समय भाषा की उत्पत्ति होनी शुरू हो जाती है।
5. Sing Song सिद्धांत :- इस सिद्धांत के अनुसार भाषा की उत्पत्ति लयबद्ध रागों से हुई है जिस समय मनुष्य समाज में रहने लगा।
6. Tata Theory :- इस सिद्धांत के अनुसार जिस समय मनुष्य अपने भावों को बताने के लिए अपने होंठ जीभ जबड़े को हिलाता था और उससे जो भी उत्पत्ति होती है उसे टाटा कहते हैं। कोई भी मनुष्य किसी को अलविदा करने के लिए हाथ हिलाता था। संकेतों के माध्यम से धीरे-धीरे भाषा की उत्पत्ति होनी शुरू होगी।
7. Bubble lucky Theory :– इस सिद्धांत के अनुसार भाषा की उत्पत्ति अनुकरण के कारण हुई है। जैसे छोटे बच्चों के पास बार-बार खिलौना ले जाते हैं तो वह उस खिलौने से परिचित हो जाता है।
8. The contact Theory :- इस सिद्धांत के अनुसार जिसमें मनुष्य समाज में रहता था दूसरे व्यक्तियों को अपने भावों को बताने के लिए भाषा की उत्पत्ति हुई।
9. Ting And Tie Theory :- इस सिद्धांत के अनुसार भाषा की उत्पत्ति जब जीभ शरीर के अन्य भागों के साथ सूक्ष्म ताल में बनाती है तो वहां से भाषा की उत्पत्ति होती है।
